आगरा: डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिदानंद सरस्वती महाराज भी आए हैं। शोभायात्रा के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण हुआ। इसके बाद दीक्षांत समारोह की शुरुआत हुई। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए पहली बार विश्वविद्यालय …
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिदानंद सरस्वती महाराज भी आए हैं। शोभायात्रा के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण हुआ। इसके बाद दीक्षांत समारोह की शुरुआत हुई।
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए पहली बार विश्वविद्यालय का कुलगीत तैयार किया गया है। पहली बार दीक्षांत समारोह में कुलगीत होगा। इसके अलावा राज्यपाल द्वारा संस्कृति भवन, शिवाजी मंडपम, वन व्यू, विश्वविद्यालय के कॉल सेंटर, सभी कॉलेजों की जिओ टैगिंग और डिजी लॉकर का लोकार्पण किया जाएगा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेडिकल छात्रा प्रिया पर सोना बसरेगा। केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा की छात्रा प्रिया इस बार दीक्षांत की गोल्डन गर्ल होंगी।
दीक्षांत में प्रिया को सबसे अधिक सात मेडल प्रदान किए जाएंगे। प्रिया को एमबीबीएस 2021 की परीक्षा में विभिन्न पेपर और पाठ्यक्रम में सर्वाधिक प्राप्त करने के लिए यह पदक प्रदान किए जाएंगे।
इसके बाद अलीगढ़ के एसबी कॉलेज की एमए की छात्रा दिव्या शर्मा को पांच स्वर्ण, हाथरस के पीसी बाग्ला कॉलेज की पूजा को चार स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
पढ़ें- ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
