IPL 2022 : लंबे वक्त के बाद हार्दिक पांड्या ने की गेंदबाजी, खूब लुटाए रन
मुंबई। आईपीएल में सोमवार को लखनऊ जायंट्स और गुजरात टाइंटस के बीच मुकाबला खेला गया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद गेंदबाजी की। इससे पहले हार्दिक ने आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में बॉलिंग की थी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के शुरुआती स्पैल के …
मुंबई। आईपीएल में सोमवार को लखनऊ जायंट्स और गुजरात टाइंटस के बीच मुकाबला खेला गया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद गेंदबाजी की। इससे पहले हार्दिक ने आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में बॉलिंग की थी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के शुरुआती स्पैल के बाद गेंदबाजी करने आए। हार्दिक काफी महंगे साबित हुए और चार ओवर्स में बिना विकेट लिए 37 रन लुटा दिए।
क्रुणाल ने लिया हार्दिक का विकेट तो नताशा निराश नजर आईं
मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी पहुंची थीं। इस दौरान उनके कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले। मैच में हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पंड्या पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे। क्रुणाल ने हार्दिक को आउट भी किया। जब क्रुणाल ने हार्दिक का विकेट लिया तो नताशा बहुत ही निराश नजर आईं और उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया। खास बात यह रही कि क्रुणाल ने भाई हार्दिक को आउट कर खुशी नहीं मनाई। हार्दिक 28 गेंद में 33 रन बनाने के बाद क्रुणाल की गेंद पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या अपनी शानदार बैटिंग के दौरान हार्दिक ने मैथ्यू वेड के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर टीम को उबारा। वेड ने 29 बॉल पर 30 बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक
हार्दिक ने पिछले साल जुलाई में भारत के श्रीलंका दौरे पर एकदिवसीय और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर कुल 16 ओवर गेंदबाजी की थी। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2020 और 2021 के सीजन में बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं की और वह बतौर बल्लेबाज खेले। आखिरी बार हार्दिक ने भारत के लिए टी20 विश्व कप 2020 में अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की थी, जहां उन्होंने 2 ओवर में 23 रन दिए थे।
अबतक का हार्दिक का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने 11 टेस्ट, 63 एकदिवसीय और 54 टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट मैचों में हार्दिक पांड्या ने 532 रन बनाए हैं। वहीं एकदिवसीय और टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर क्रमशः 1286 रन और 553 रन दर्ज हैं। आईपीएल करियर की बात करें, तो हार्दिक पांड्या ने 93 मैचों में 1509 रन बनाने के अलावा 42 विकेट भी चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें : बोरिस बेकर ने अदालत को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया, 2017 में किए गए थे दिवालिया घोषित
