बाराबंकी: औद्योगिक पार्क बनाए जाने के विरोध में किसानों ने किया तहसील का घेराव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ में सुल्तानपुर रोड पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जमीन चिन्हित करने का कार्य मंगलवार को फिर से शुरू हुआ। कार्य प्रारंभ होते ही सैकड़ों किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसान नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे और तहसील का घेराव किया। यहां औद्योगिक पार्क बनाने का खास तौर पर वे किसान विरोध कर …

बाराबंकी। हैदरगढ़ में सुल्तानपुर रोड पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जमीन चिन्हित करने का कार्य मंगलवार को फिर से शुरू हुआ। कार्य प्रारंभ होते ही सैकड़ों किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसान नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे और तहसील का घेराव किया। यहां औद्योगिक पार्क बनाने का खास तौर पर वे किसान विरोध कर रहे हैं जिनकी जमीनें इस पार्क के लिए अधिग्रहीत की जा रही हैं।

औद्योगिक आस्थान के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए मंगलवार को सुबह ही यूपीडा के अधिकारी हैदर गढ़ पहुंच गए थे। जिसकी जानकारी मिलते ही किसान एकत्र होने लगे। और वह हैदर गांव तहसील पहुंचकर विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी फोन में राम तहसीलदार के नाम मौजूदगी में किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में जमीन अधिग्रहित न किए जाने की गई है। प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व प्रदीप सिंह, उदय प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, नीरज सिंह, अमित मिश्रा , देवी प्रसाद मिश्रा, मुकेश अवस्थी, माताफेर मिश्रा, माया देवी, रूपा देवी और विनोद कुमार आदि कर रहे थे।

पढ़ें- बरेली: महिलाओं पर कमेंट पास करने पर दो समुदायों में मारपीट, दोनों पक्षों के करीब छह लोग हुए घायल, रिपोर्ट

संबंधित समाचार