Oscar After Party :जूल‍िया फॉक्स ने ऑस्कर आफ्टर पार्टी में बिखेरा जलवा, ड्रामेटिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 94वें अकादमी पुरस्कार/ऑस्कर विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। अवॉर्ड फंक्शन के बाद हर साल की तरह इस बार भी द वैनिटी फेयर 2022 ऑस्कर आफ्टर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हॉलीवुड फिल्म अनकट जेम्स की फेम एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स लेदर गाउन पहनकर पहुंची। जिसके गले में पंजे जैसा डिजाइन है। उन्होंने …

मुंबई। 94वें अकादमी पुरस्कार/ऑस्कर विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। अवॉर्ड फंक्शन के बाद हर साल की तरह इस बार भी द वैनिटी फेयर 2022 ऑस्कर आफ्टर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हॉलीवुड फिल्म अनकट जेम्स की फेम एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स लेदर गाउन पहनकर पहुंची। जिसके गले में पंजे जैसा डिजाइन है। उन्होंने चमड़े के दस्ताने और एक क्लच हैंडबैग पहने हुए थे, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह मानव बालों से बना है।

हॉलीवुड फिल्म की फेम एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही सामने आया।

Image

अवॉर्ड फंक्शन के बाद आफ्टर पार्टी में सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक आउटफिट में अपना जलवा बिखेरा। इस इवेंट में एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स भी शामिल हुईं।

Image

आफ्टर पार्टी के लिए उन्होंने ड्रामेटिक लुक पहना था लेकिन जूलिया के इस लुक से ज्यादा उनके पर्स ने लोगों का ध्यान खींचा है।

Image

लेदर ड्रेस के साथ जूल‍िया ने आंखों में सिग्नेचर चॉक ब्लैक लाइनर लगा रखा है। अपने आउटफ‍िट के साथ हाथ में लॉन्ग ग्लव्स और पर्स भी कैरी किया।

Image

जूल‍िया ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कहां से शुरू करूं? थैंक्यू मेरे फैशन के लिए। मुझे दोबारा बुलाने के लिए धन्यवाद, वाइब्स शानदार थे।

वे आगे लिखती हैं- ‘ये ह्यूमन हेयर बैग की है!! मैंने का मेकअप और ने मेरी हेयर स्टाइल‍िंग की है। जूलिया फॉक्स पिछले कुछ समय से किम कर्दाशियां के एक्स पति कान्ये ‘ये’ वेस्ट को डेट कर रही थीं।

कान्ये से ब्रेकअप के बाद उन्होंने बताया था की उनका रिश्ता कैसा था। साथ ही खुलासा किया था कि कान्ये को डेट करते हुए उन्होंने 15 पाउंड वजन घटाया था।

ये भी पढ़ें : ब्लैक ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, अदाओं से किया फैंस के दिलों पर ‘अटैक’

संबंधित समाचार