यूपी में बन गई सरकार, अच्छे दफ्तर-बंगले के लिए कार्यमंत्री के यहां लगी मंत्रियों की लाइन
लखनऊ। चुनाव जीत कर भाजपा की योगी सरकार-2.0 में मंत्री पद पाने वालों को विभाग का बंटवारा कर दिया गया। सभी विधायकों का शपथ ग्रहण भी मंगलवार को पूरा हो गया। कई मंत्रियों ने अपने कार्यालय में कार्यभार भी संभाल लिया है। इसके साथ ही मंत्रियों और विधायकों की नई दौड़ शुरू हो गई। दरअसल, …
लखनऊ। चुनाव जीत कर भाजपा की योगी सरकार-2.0 में मंत्री पद पाने वालों को विभाग का बंटवारा कर दिया गया। सभी विधायकों का शपथ ग्रहण भी मंगलवार को पूरा हो गया। कई मंत्रियों ने अपने कार्यालय में कार्यभार भी संभाल लिया है। इसके साथ ही मंत्रियों और विधायकों की नई दौड़ शुरू हो गई। दरअसल, कुछ मंत्रियों को कार्यालय और आवास का आवंटन हो चुका है, जबकि कुछ के बाकी रह गए हैं। विधान भवन स्थित संसदीय कार्यमंत्री के कार्यालय में हर प्रकार के आवेदकों की भीड़ लगी थी।
जो पहले से मंत्री हैं, वह अब नए घर की चाहत लिए हैं। खन्ना को प्रार्थना पत्र सौंपकर उस पर तुरंत हामी की मुहर लगवा लेना चाहते थे कि ये या वो आवास दे दिया जाए। नए बने मंत्री भी पहले से नजर में रखे हैं कि कौन से मंत्री को पहले अच्छा बंगला मिला था। सबका यही मन है कि मनचाहा आवास आवंटित हो जाए।
खन्ना आवेदन लेते गए और आवास और दफ्तर दिलाने के लिए आश्वस्त भी किया। बता दें खन्ना के पास यह लाइन इसलिए है, क्योंकि सीएम योगी ने उन्हें मंत्रियों व विधायकों को आवास और कार्यालय आवंटन संबंधी कार्य का दायित्व भी सौंप रखा है।
पढ़ें-शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान हों, इसके लिए कानून बने- कांग्रेस सांसद जसबीर
