पीलीभीत: इनामी लुटेरे को पुलिस ने बीसलपुर से दबोचा, नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर नकदी लूटने के मामले में इनामी लुटेरे को पकड़ने में बरखेड़ा पुलिस को सफलता मिल गई। सुरागरसी के बाद दबिश देकर टीम ने उसे बीसलपुर से धर दबोचा। उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 25,500 रुपये बरामद किए गए। सीओ ने थाने पहुंचकर …

अमृत विचार, पीलीभीत। पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर नकदी लूटने के मामले में इनामी लुटेरे को पकड़ने में बरखेड़ा पुलिस को सफलता मिल गई। सुरागरसी के बाद दबिश देकर टीम ने उसे बीसलपुर से धर दबोचा। उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 25,500 रुपये बरामद किए गए। सीओ ने थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

बरखेड़ा क्षेत्र के पतरसिया गांव निवासी पेट्रोल पंप के सेल्समैन और प्रबंधक 21 मार्च को कैश जमा करने जा रहे थे। पीछे से आए तीन बदमाशों ने आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रोक लिया था। जिसके बाद सेल्समैन के पैर में गोली मारकर 1.65 लाख रुपये लूट ले गए थे। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने कटकवारा गांव के प्रधान समेत चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पांचवां आरोपी बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा निवासी विमल पुत्र श्रीपाल गंगवार हत्थे नहीं चढ़ा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। जिसके बाद से एसओजी समेत अन्य टीम धरपकड़ में लगी रही। बरखेड़ा एसओ उदरवीर सिंह भी टीम के साथ लग गए। सुरागरसी के दौरान सामने आया कि विमल की ससुराल बीसलपुर में है।

उसके बीसलुपर में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एसओ बरखेड़ा ने दबिश दी और बीसलपुर के मोहल्ला पटेलनगर से इनामी लुटेरे को धर दबोचा। उसके कब्जे से लूट के 25,500 रुपये भी बरामद किए। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बुधवार को थाने पहुंचकर पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ की। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: 44 दिन बाद हत्थे चढ़ा सूदखोर, पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार