बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, कार से टकराई डंपर, तीन लोगों की मौत
हैदरगढ़/बाराबंकी। बुधवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे स्थित लोनी कटरा थाना के गांव हाथी पुरवा के पास डंपर व कार में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए दो घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस ने लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी इलाज के लिए ले गई। जहां पर एक अज्ञात की मौत हो गई। वहीं …
हैदरगढ़/बाराबंकी। बुधवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे स्थित लोनी कटरा थाना के गांव हाथी पुरवा के पास डंपर व कार में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए दो घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस ने लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी इलाज के लिए ले गई। जहां पर एक अज्ञात की मौत हो गई।
वहीं प्रतापगढ़ जिले के पलटन बाजार निवासी मोहम्मद इमरान 25 को गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। दो लोगों को यूपीडा की एंबुलेंस ने हैदरगढ़ सीएचसी में इलाज के लिए लेकर गई, यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। तीनों मृतकों की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सफाई कर्मचारी संगठनों का हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन जारी
