लोक गायिका डॉ. शारदा सिन्हा को राज्यपाल ने लोकनिर्मला सम्मान से किया सम्मानित
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे लॉन में सांस्कृतिक संस्था सोनचिरैया द्वारा लोक निर्मला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लोक गायिका पद्म भूषण डॉ शारदा सिन्हा को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त एवं एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल …
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे लॉन में सांस्कृतिक संस्था सोनचिरैया द्वारा लोक निर्मला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लोक गायिका पद्म भूषण डॉ शारदा सिन्हा को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त एवं एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने कहा कि लोक संस्कृति हमारी जीवंत परंपरा है। इसका प्रचार-प्रसार और विकास करने की जरूरत है। उन्होंने इसे जीवन शैली का अभिन्न अंग बताया और कहा कि इसका सबसे जीवंत रूप हमारे घरों में शादी-विवाह, जन्मदिन जैसे उत्सवों पर गाये जाने वाले संगीत और नृत्य में देखने को मिलता है।
राज्यपाल ने संस्था की अध्यक्षा डॉ विन्दु सिंह को हाल ही में भारतीय परम्परा, संस्कार और विशेष रूप से लोक संस्कृति को साहित्य के जरिये जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किये जाने पर बधाई दी। उन्होंने लोक कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए सोनचिरैया द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्था की सचिव पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने राज्यपाल को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह एवं संस्था के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोककला प्रेमी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया
