Russia-Ukraine War : अमेरिका की चेतावनी, रूस से ज्यादा तेल खरीदने पर भारत को हो सकता है ‘बड़ा खतरा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध  के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार (आज) को भारत दौरे पर आ रहे हैं। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से लावरोव की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक पंक्ति के बयान में कहा गया …

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध  के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार (आज) को भारत दौरे पर आ रहे हैं। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से लावरोव की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक पंक्ति के बयान में कहा गया है कि लावरोव 31 मार्च से एक अप्रैल तक नई दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।

रूस से तेल का आयात बढ़ाने के कारण ‘बड़े खतरे’ की आशंका
इससे पहले अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि भारत को रूस से तेल का आयात बढ़ाने के कारण ‘बड़े खतरे’ का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका रूस पर लगे प्रतिबंधों को लागू करवाने में ज्यादा सख्ती बरतने के लिए कदम उठा रहा है।

अचानक से आयात में न आए ज्यादा उछाल 
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका को भारत के रूस से तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि भारत पहले से खरीद रहा है। लेकिन, वह चाहता है कि अचानक से आयात में ज्यादा उछाल न आए।

 

ये भी पढ़ें : एरिक गार्सेटी होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, व्हाइट हाउस ने कहा- जो बाइडेन को उनपर पूरा भरोसा

 

संबंधित समाचार