बहराइच: महेंद्र प्रताप बने संघ के जिलाध्यक्ष, लोगों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज के पूरे हिंदूसिंह रेवली गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र जगजीवन सिंह को उनके सामाजिक कार्यों में रुचि एवम तत्परता को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता व अपराध नियंत्रण संस्था नई दिल्ली के चैयरमैन अनिल कुमार यादव ने बहराइच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। महेंद्र प्रताप सिंह समाज सेवा के साथ साथ …

बहराइच। कैसरगंज के पूरे हिंदूसिंह रेवली गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र जगजीवन सिंह को उनके सामाजिक कार्यों में रुचि एवम तत्परता को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता व अपराध नियंत्रण संस्था नई दिल्ली के चैयरमैन अनिल कुमार यादव ने बहराइच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

महेंद्र प्रताप सिंह समाज सेवा के साथ साथ कृषि के क्षेत्र में काफी रुचि रखते है। उन्नत किस्म की खेती करना और अन्य किसानों को कृषि संबंधित सलाह एवम जैविक खेती को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के लिए उनमे जागरूकता लाना, खाली समय मे बच्चो को निशुल्क शिक्षा देना और उनकी सहायता करने में काफी रुचि रखते हैं।

इन्होंने इसके पूर्व में नारी शशक्तिकरण एवम नारी उत्थान , प्राथमिक शिक्षा स्तर के सुधार लिए अपराजिता सामाजिक समिति में मास्टर ट्रेनर एवम उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत सेन्टम लर्निंग लिमिटेड में सीनियर एग्जेक्युटिव के पद का कार्य चुके हैं। जिलाध्यक्ष नियुक्ति किये जाने पर कौशल विकास मिशन के प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार,  अजीत प्रताप सिंह, राकेश गुप्ता ,पंकज सिंह अजय वर्मा ने हर्ष जताया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ण निष्ठा और लगन से समाज की सेवा करते रहेंगे।

पढ़ें-योगी सरकार 2.0 में कसा जाएगा शिकंजा, भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों की बनाई जाएगी लिस्ट

संबंधित समाचार