हरदोई: परिषदीय स्कूलों के निकले रिजल्ट, छात्र-छात्राओं के साथ हुई अभिभावकों की बैठक
हरदोई। कोरोना काल में ऑन लाइन और उसके बाद ऑफ लाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों को जब उन्हें उनकी पढ़ाई की कमाई का नतीजे की शक्ल में मिली, तो बच्चों को चेहरे खिल उठे। इसके अलावा छात्र और छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षा पर ज़ोर दिया गया। बावन ब्लाक के …
हरदोई। कोरोना काल में ऑन लाइन और उसके बाद ऑफ लाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों को जब उन्हें उनकी पढ़ाई की कमाई का नतीजे की शक्ल में मिली, तो बच्चों को चेहरे खिल उठे। इसके अलावा छात्र और छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षा पर ज़ोर दिया गया।
बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बावन(अंग्रेजी माध्यम) में गुरुवार को नतीजे के साथ उन्हें पुरस्कार वितरित किया गया। साथ ही कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने केक भी काटा गया। कक्षा से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वालों के अलावा होनहार बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए, प्रथम पुरस्कार में कलाई घड़ी, द्वितीय में पानी की बोतल और तृतीय पुरस्कार में पेंसिल बॉक्स दिया गया।
सभी वच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश की बधाई दी गयी एवं सभी को नियमित विद्यालय आने को कहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अलीजान, प्रधानाध्यापक विद्यानिधि मिश्र, अरुण बाजपेयी, मोहम्मद नाजिम, प्रसून बाजपेयी, नाजिया अहमद, रहनुमा बानो, क्षमा विश्वकर्मा के साथ अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।
इसके अलावा इसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में छात्र-छात्राओ के साथ अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा पर ज़ोर देते हुए बच्चे-बच्चे को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में शिक्षिका रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी, रुचि पुरी, शिक्षामित्र प्रशान्त कुमार अवस्थी व राकेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-दूसरी बार मंत्री बनने के बाद अमरोहा पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
