मुरादाबाद : तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो की सूचना पर संज्ञान लेते हुए बिलारी थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो की सूचना पर संज्ञान लेते हुए बिलारी थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसके कब्जे से वीडियो में नजर आ रहा तमंचा बरामद किया है।

बिलारी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी जरगांव का रहने वाला विक्की है। उसने बुधवार की सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह एक देशी पिस्टल के साथ स्टंट करता नजर आ रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा। वहीं कुछ लोगों ने यह वीडियो ट्विटर से डाउनलोड कर आरोपी और पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी।

वहीं, वीडियो टैग होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का सोशल मीडिया सेल हरकत में आया और बुधवार को बिलारी थाना पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी हो गए। बिलारी थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को शु्क्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास यह अवैध तमंचा कहां से आया।

ये भी पढ़ें :  वॉलंटियर्स के दम पर टिकी थैलेसीमिया के 60 मरीजों की जिंदगी

संबंधित समाचार