अयोध्या: 5 लाख के भुगतान के बाद भी नहीं मिली खाद, किसान परेशान
गोसाईगंज/अयोध्या। शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी किसानों का संकट समाप्त नहीं हो रहा है। यहां साधन सहकारी समिति द्वारा पांच लाख रुपये के भुगतान के बाद भी खाद नहीं उपलब्ध कराई गई है। करीब दो महीने से यहां खाद का संकट बना हुआ है। कस्बे में स्थित साधन सहकारी समिति पर बीते 2 …
गोसाईगंज/अयोध्या। शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी किसानों का संकट समाप्त नहीं हो रहा है। यहां साधन सहकारी समिति द्वारा पांच लाख रुपये के भुगतान के बाद भी खाद नहीं उपलब्ध कराई गई है। करीब दो महीने से यहां खाद का संकट बना हुआ है। कस्बे में स्थित साधन सहकारी समिति पर बीते 2 महीनों से खाद की कमी बनी हुई है, जबकि इन दिनों मेंथा आयल, आलू इत्यादि फसलों के लिए किसानों को डीएपी खाद की बहुत जरूरत है।
किसान जब सोसायटी पर खाद लेने पहुंचते हैं तो उन्हें कर्मचारियों द्वारा खाद उपलब्ध न होने की बात बता कर बैरंग लौटा दिया जाता है। किसान सालिकराम वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, इंद्र बहादुर सिंह,रामजन्म,रामकुमार ने बताया कि सोसाइटी पर दो महीनों से खाद न होने की समस्या बनी हुई है।
मामले में पूछे जाने पर सोसायटी के सचिव रामआशीष वर्मा ने बताया कि खाद के लिए बीते 2 महीने पहले पीसीएफ को 5 लाख रुपये का चेक भेज दिया गया है। खाद उपलब्ध होने पर ही किसानों को खाद दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार लिखा-पढ़ी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें:-शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई गिरावट
