पेट्रोल-डीजल, गैस के बाद टोल टैक्स की दरें बढ़ाकर महंगाई का तड़का लगाया है- खाचरियावास
जयपुर। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और गैस के बाद आज से सम्पूर्ण देश में टोल टैक्स की दरें बढ़ाकर जनता को पूरी तरह से महंगाई के कुएं में धकेल दिया है। खाचरियावास ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश में सभी …
जयपुर। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और गैस के बाद आज से सम्पूर्ण देश में टोल टैक्स की दरें बढ़ाकर जनता को पूरी तरह से महंगाई के कुएं में धकेल दिया है। खाचरियावास ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश में सभी तरह के वाहनों पर टोल टैक्स की दरें 10-80 रूपये तक बढ़ा दी है।
इसका असर आम उपभोक्ताओं पर पडेगा, क्योंकि पहले ही खाद्य पदार्थ की सभी वस्तुऐं महंगी हो चुकी है और अब टोल टैक्स बढ़ाने से यह सब और महंगी हो जाएंगी। देश में टोल टैक्स वसूली से पहले ही आम आदमी दुखी और परेशान है। इसके बाद अचानक 10 प्रतिशत से ज्यादा टोल टैक्स की दरें बढ़ाकर सड़क परिवहन को और महंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स की दरें बढाना देश की जनता के साथ धोखा है। महंगाई वृद्धि से आम आदमी परेशान है।
इसे भी पढ़ें-
कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं, पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का पहला कर्तव्य- गहलोत
