बिजनौर: घर में घुसे चोरों ने किया लाखों का सामान चोरी
बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। गांव पीपली जट में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी 10 हजार की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 22 लाख रुपये की चोरी कर ली। बुधवार की रात्रि को किसान संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय ब्रजराज सिंह के मकान को …
बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। गांव पीपली जट में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी 10 हजार की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 22 लाख रुपये की चोरी कर ली।
बुधवार की रात्रि को किसान संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय ब्रजराज सिंह के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। चोरी की जानकारी सुबह संजीव की पत्नी कविता के जागने पर हुई। उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। आनन फानन में उन्होंने अपने पति संजीव को उठाया और मुख्य दरवाजे के खुले होने की जानकारी दी। शोर सुनकर परिवार जाग गया।
सब इधर उधर देखने लगे तो देखा कि कमरों के दरवाजे भी खुले हुए थे। कमरों में रखी सेफ के ताले टूटे पड़े थे। जब उन्होंने देखा कि सैफ से 10 हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के आभूषण 40 तोला सोना डेढ़ किलो चांदी गायब थी। संजीव कुमार ने बताया की चोर शायद छत की ओर से अन्दर आये थे।
जबकि घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर फरार हो गये। चोरी की रात्री घर पर संजीव कुमार, पत्नी कविता व बेटा आदित्य तोमर सोये हुए थे। उनकी मां राजवती बिजनौर भाई के पास गई हुई थी। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
