रायबरेली: सिपाही की बेवफाई से प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर
रायबरेली। पुलिस के सिपाही से इश्क में बेवफाई और अधिकारियों के नाकात्मक रवैए से क्षुब्ध एक युवती ने जहर खा लिया है । युवती को गंभीर अवस्था में लखनऊ ले जाया गया है । युवती ने पूर्व में सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामला जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र …
रायबरेली। पुलिस के सिपाही से इश्क में बेवफाई और अधिकारियों के नाकात्मक रवैए से क्षुब्ध एक युवती ने जहर खा लिया है । युवती को गंभीर अवस्था में लखनऊ ले जाया गया है । युवती ने पूर्व में सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
मामला जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है । यहां की एक महिला ने कुछ दिन पूर्व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर वर्तमान में वाराणसी के लंका कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था । पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में शिकायत की थी । किंतु सिपाही के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई । उसके बाद युवती ने गुरुवार की शाम को जहर खा लिया । जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई । परिजन पहले उसको सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले आए थे । जिला अस्पताल से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ ले जाया गया है ।
पहले प्यार हुआ फिर मिली नौकरी
सिपाही की प्रेमिका का कहना है कि सिपाही रामशंकर से उसका प्रेम काफी पहले से चल रहा था । उसके बाद उसकी पुलिस ने नौकरी लग गई । नौकरी मिलने के बाद रामशंकर का रवैया बदल गया । और उसने शादी से इंकार कर दिया । जब पीड़िता ने मामले की शिकायत करनी शुरू कर दी तो सिपाही ने उसे कुछ रुपए देकर चुप रहने का प्रस्ताव भी किया था । किंतु युवती ने प्रस्ताव ठुकरा दिया और शादी की जिद पर अड़ी रही ।
शादी का वादा करके बनाया था संबंध
पूर्व में एसपी को दिए शिकायती पत्र ने पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रामशंकर ने उससे शादी करने का वादा किया था । यही नहीं शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध भी बनाए थे । यह रिश्ता काफी समय तक चलता रहा है ।
पढ़ें-सीएम योगी का फरमान, आधे घंटे में विभाग के अधिकारियों को देना होगा भूत और भविष्य का ब्योरा
