हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का गेहूं के खेत में शव बरामद हुआ है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव गेहूँ के खेत में डालने की आशंका व्यक्त की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का गेहूं के खेत में शव बरामद हुआ है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव गेहूँ के खेत में डालने की आशंका व्यक्त की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से नमूने लिए है। अरवल थाना क्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव निवासी विनीत कश्यप बेटा राकेश कश्यप बीते 26 मार्च को हरदोई में एक मुकदमे की तारीख पर गया था। जब वह वापस गांव नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की।

इसके बाद थाना अरवल में गुमशुदगी की तहरीर दी। शुक्रवार को सुबह ग्रामीण जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने पहुंचे तो गाँव के संत कुमार के गेहूं के खेत में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

शव की पहचान विनीत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। थानाध्यक्ष अरवल राजपाल सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-गुजरात में आवारा पशुओं को सड़कों पर भटकने से रोकने के लिए एक विधेयक पारित 

संबंधित समाचार