प्रखर हिंदुत्व के कारण हिंदुस्तान दुनिया में सबसे मजबूत राष्ट्र: मुनीश
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश ने शुक्रवार को कहा कि प्रखर हिंदुत्व के कारण आज विश्व में हिंदुस्तान सबसे मजबूत राष्ट्र हैं। नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्दनगर में आयोजित भारतीय नव वर्ष के प्रथम दिवस पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव में आद्य सरसंघचालक प्रणाम एवं बौद्धिक कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद पथ …
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश ने शुक्रवार को कहा कि प्रखर हिंदुत्व के कारण आज विश्व में हिंदुस्तान सबसे मजबूत राष्ट्र हैं। नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्दनगर में आयोजित भारतीय नव वर्ष के प्रथम दिवस पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव में आद्य सरसंघचालक प्रणाम एवं बौद्धिक कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद पथ संचलन निकला। प्रतिपदा संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जन्म दिवस के नाते और भी महत्वपूर्ण है।
बौद्धिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुनीश ने कहा कि भारतीय पंचांग जो विश्व का सबसे प्राचीन कैलेंडर है। उसके अनुसार वर्ष प्रतिपदा वर्ष का पहला उत्सव हैं। संघ ने इसे अपने प्रमुख छह उत्सवों में शामिल किया है। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराव हेडगेवार का जन्मदिवस भी हैं। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला कार्यवाह डॉ पवनेश मिश्र ने किया।
मंच पर विभाग संघचालक डॉ रमाशंकर मिश्रा, जिला संघचालक डॉ ए के सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ बी के झा ने किया। वर्ष प्रतिपदा उत्सव में संघ स्वयंसेवको ने सामूहिक रूप से आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया। बाद में सरस्वती विद्या मंदिर परिसर से घोष के साथ पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकला। जो दरियापुर, पंचरास्ता, चौक, बस स्टेशन होकर कलेक्ट्रेट के सामने से शाहगंज, बाधमण्डी से होते हुए पुनः विद्या मंदिर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता पथ संचलन में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:-डीएपी खाद की कीमतें बढ़ने से गन्ना किसान परेशान, सहकारी समितियों पर लगाया आरोप
