एसजीपीजीआई के डॉक्टर ने स्टाफ से की अभद्रता, कहा- कान के नीचे एक थप्पड़ मारूंगा सारी स्टाफ गिरी…
लखनऊ। राजधानी का एसजीपीजीआई जहां एक तरफ मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के लिए मशहूर है, वहीं दूसरी तरफ यहां पर मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ होने वाला व्यवहार भी खूब सुर्खियां बटोरता है, अभी कुछ दिन ही बीते थे जब पीजीआई में ही कार्यरत एक नर्स को इलाज दिलाने के लिए प्रयास कर …
लखनऊ। राजधानी का एसजीपीजीआई जहां एक तरफ मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के लिए मशहूर है, वहीं दूसरी तरफ यहां पर मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ होने वाला व्यवहार भी खूब सुर्खियां बटोरता है, अभी कुछ दिन ही बीते थे जब पीजीआई में ही कार्यरत एक नर्स को इलाज दिलाने के लिए प्रयास कर रही साथी नर्स को इनाम के तौर पर कार्रवाई की धमकी मिली थी, अब नया मामला सामने आया है, जब एसजीपीजीआई के एक कर्मचारी को वहीं के एक डॉक्टर ने कान के नीचे थप्पड़ मारने की बात कह स्टाफ गिरी निकालने की बात कही है।
डॉक्टर की इस अभद्रता से दुखी पीजीआई कर्मचारी महासंघ ने निदेशक को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल पूरा मामला एसजीपीजीआई के पल्मोनरी विभाग का है। यहां पर तैनात संकाय सदस्य डॉ अजमल खान पर कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक गैस्ट्रो विभाग में तैनात कर्मचारी कृष्ण प्रताप सिंह अपने एक रिश्तेदार को एक अप्रैल के दिन पल्मोनरी विभाग में दिखाने गए थे, कृष्ण प्रताप सिंह की गलती इतनी थी कि उन्होंने अपना परिचय पीजीआई कर्मचारी के तौर पर दे दिया, बस इसी बात से नाराज होकर पल्मोनरी विभाग के संकाय सदस्य डॉ. अजमल खान ने गुस्से में चिल्ला कर कर्मचारी के कान के नीचे थप्पड़ मारने की बात कह दी। डॉक्टर के इस रवैया से एसजीपीजीआई कर्मचारी महासंघ तथा नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने संस्थान प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: माहे रमजान का महीना शुरू होने से पहले ही बाजारों में रौनक
