गौतम बुद्ध नगर: लॉटरी निकलने से लेकर शादी की वेबसाइट पर NRI दूल्हा बनकर 50 करोड़ ठगने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में लॉटरी की वेबसाइट से लॉटरी निकलने से लेकर शादी की वेबसाइट पर एनआरआई दूल्हा बनकर 500 से अधिक लोगों से 50 करोड़ ठगने वाला नाइजीरियन ईस्टर चर्चिल पॉल को साइबर क्राइम की पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। युवक को नोएडा की युवती से जीवनसाथी डॉटकॉम पर दोस्ती …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में लॉटरी की वेबसाइट से लॉटरी निकलने से लेकर शादी की वेबसाइट पर एनआरआई दूल्हा बनकर 500 से अधिक लोगों से 50 करोड़ ठगने वाला नाइजीरियन ईस्टर चर्चिल पॉल को साइबर क्राइम की पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। युवक को नोएडा की युवती से जीवनसाथी डॉटकॉम पर दोस्ती कर खुद को यूके में डॉक्टर बताकर ठगने के मामले में पकड़ा गया है।
आपको जानकर हैरानी होगी की आरोपी नौ साल से भारत में रहकर ठगी कर रहा था। इसके पास से 46 सिम कार्ड, 50 हजार मोबाइल नंबर, 30 हजार ई-मेल आईडी मिले हैं। धोखाधड़ी में शामिल आरोपी की भारतीय मूल की पत्नी समेत गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
क्राइम की जांच के बाद साइबर क्राइम यूपी के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 30 मार्च को नोएडा निवासी युवती ने शिकायत की थी कि उसकी जीवन साथी डॉटकॉम पर एक शख्स से बातचीत हुई थी। उसने खुद की पहचान यूके में चिकित्सक योगेंद्र जैन के रूप में बताई थी। जिसके बाद में अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के कुछ दिन बाद उसने भारत आने की बात कही और 50 हजार पाउंड साथ लाने की जानकारी दी। इसके बाद उसने एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े जाने का झांसा देकर युवती से 1.07 लाख रुपये ठग लिए।
जांच करने के बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शुक्रवार को साइबर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह साल 2013 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। इसके बाद वह वैवाहिक वेबसाइट पर शादी, दोस्ती और विदेश में नौकरी और व्यापार कराने, महंगे गिफ्ट व विदेशी मुद्रा भेजने, लॉटरी निकलने से लेकर अन्य तरह से झांसा देकर लोगों को ठग रहा था। जिसके बाद पुलिस की पूरी जांच के दौरान पता चला की इसके पास से 10 बैंक के खाते मिले हैं जिनमें 50 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। आरोपी अब तक पांच सौ से अधिक लोगों को ठग चुका है।
आरबीआई से लेकर यूनाइटेड नेशन के फर्जी कागजात बरामद
एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से भारतीय रिजर्व बैंक, सीबीआई, यूनाइटेड नेशन, ब्रिटिश मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, यूनाइटेड नेशन ऑफ ड्रग्स, केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड, रॉयल बैक ऑफ स्विट्जरलैंड, सैमसंग लॉटरी, कोका कोला का सर्टिफिकेट अवार्ड आदि के फर्जी लेटर हेड मिले हैं। आरोपी और उसके साथी फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर पीड़ितों को झांसा में लेते और धमकाते थे। यह एक संगठित गिरोह है जो लगातार लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।
शाहरुख खान के फार्म हाउस के बगल में है फार्म हाउस
आरोपी ने दिल्ली के चर्च में शादी की थी। जिसके बाद दोनों मिलकर फर्जीवाड़े में लग गए। चर्चिल ने बताया कि पत्नी ने कुछ साल पहले मुंबई के पूना हाईवे ओल्ड खंडाला में फार्म हाउस खरीदा है। इसके बगल में शाहरुख खान समेत कई अन्य अभिनेताओं के फार्म हाउस भी हैं। जिसके बाद एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि चर्चिल साइबर अपराध का एक्सपर्ट है।
उसने इथिकल हैकिंग का कोर्स किया हुआ है। यह कोर्स चर्चिल ने नाइजीरिया में किया था। इसके लिए उसने हैकिंग की किताबें रखी हुईं थीं। इस गिरोह ने ही लखनऊ विश्वविद्यालय के एक महिला प्रोफेसर से एक करोड़ सात लाख रुपये और आगरा मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर से 46 लाख रुपये ठगे थे।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: नौकरी से हटाए जाने से कोविड केयर अस्पताल के कर्मचारी आक्रोशित
