सीतापुर: बेखौफ चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से पार किया लाखों का माल
सेवता/सीतापुर। जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस को धता बताकर एक घर से जेवर, नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि थानगांव इलाके के कैथौरा गांव …
सेवता/सीतापुर। जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस को धता बताकर एक घर से जेवर, नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि थानगांव इलाके के कैथौरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रहस बिहारी त्रिवेदी के घर में पीछे से दीवार पर चढ़कर चोर छत के रास्ते से घर में घुस गए।
जिसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी को तोड़ दिया और उसमे से रहस बिहारी की बहू संध्या देवी पत्नी अखिलेश कुमार त्रिवेदी के कीमती जेवरात व कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है। सुबह जानकारी होने पर कमरे में बिखरे पड़े सामान को देखकर गृहस्वामी घटना की जानकारी हुई तो उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई।
गृह स्वामी रहस बिहारी त्रिवेदी द्वारा थानगांव थाने में चोरी की घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में चोरी की कीमत का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन मौखिक तौर पर पीड़ित परिवार करीब 25 लाख की चोरी होने का दावा कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में की जांच चल रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एक ही गांव में चोरो ने दो जगहों से पार किया एक लाख का माल
इलाके में गुरूवार की रात चोरों ने एक ही गांव में दो जगहों से चोरी की घटना अंजाम दी। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। चोरों ने दोनों जगहों से एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मानपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात रमईपुर मजरा महमदापुर निवासी मुन्नीलाल के घर में चोर घुस गए। जिसके बाद चोरों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह जागने पर देखा तो कमरा बाहर से बंद है।
खिड़की से शोर मचाकर पीड़ित ने गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीण ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा खोला। जिसके बाद घर के लोग बाहर निकले। मुन्नीलाल ने बताया कि चोरों ने घर से मसूर, लाही, बर्तन व 24 सौ की नकदी सहित करीब 60 हजार का माल पार कर दिया। इसके अलावा इसी गांव के निवासी विपिन कुमार की रमईपुर हाल्ट के करीब पक्की दुकान है।
जिसमे वह परचून की दुकान चलाता है। विपिन के अनुसार रात में चोर छत के रास्ते गैलरी के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर दुकान में दाखिल हो गए। इस दौरान चोर दुकान से छह हजार की नकदी व परचून का सामान उठा ले गए। दोनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ट्रक पर लाेहे के गाटर लाद ले गए चोर
कोतवाली मिश्रिख इलाके के ग्राम जयपुर में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाकर हजारों का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मिश्रिख इलाके के जयपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि रात को चोरों ने उनके टिंबर स्टोर को निशाना बनाया। जिसके बाद चोरों ने शटरिंग लगाने वाले 60 लोहे के गाटर किसी ट्रक में लादकर चंपत हो गए।
कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह तस्वीरें कैद हो गई है। पीड़ित टिंबर मालिक ने चोरों के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि जांच के लिए दारोगा मुकेश वर्मा को मौके पर भेजा गया है। घटना की जांच कराकर अवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अलीगढ़: चैम्पियंस के बल्लेबाजों ने सुपर स्टार स्पिन गेंदबाज उत्कर्ष के आगे टेके घुटने
