देवरिया: ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य नकली नोटों के साथ हुए गिरफ्तार
देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 32 हजार रुपये के नकली नोटों और एक पिस्तौल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के निवासी …
देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 32 हजार रुपये के नकली नोटों और एक पिस्तौल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के निवासी नवाज शरीफ ने पुलिस को सूचित किया कि उसे फोन पर एक अंजान व्यक्ति ने सौ रुपये के नोटों की अधिकता का हवाला देकर एक लाख रुपये के बदले में तीन लाख रुपये देने की बात कही।
उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर श्रेयस त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शरीफ को प्रलोभन देने वाले उक्त व्यक्ति को रुपये देने के लिये निर्दिष्ट स्थान पर बुला कर दो अन्य ठगों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में क्षेत्र के पटनापुल के पास से तीन ठग लतीफ अंसारी, इमरान अंसारी और अंकित प्रजाति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ठगों ने शरीफ को गत्ते के एक डिब्बे में बंद नोट दिखाये।
इस डिब्बे के अन्दर कागज की रद्दी भरी थी, सिर्फ ऊपर सौ रुपये के नोट दिख रहे थे। गिरफ्तार किये गये ठग, लोगों को अपने झांसे में लेकर उनके साथ ठगी करते थे। पुलिस गिरफ्तार ठगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
पढ़ें- अयोध्या: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला
