बदायूं: बाइक से गिरकर महिला की मौत
उघैती, अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र में सड़क पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई। बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा उघैती निवासी छोटे लाल के पास उनकी बेटी की ससुराल से फोन आया कि …
उघैती, अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र में सड़क पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई। बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बा उघैती निवासी छोटे लाल के पास उनकी बेटी की ससुराल से फोन आया कि कोई रिश्तेदार बहुत ज्यादा बीमार है। छोटे लाल ने अपनी पत्नी सरोज (45) और बेटे सुनील को शनिवार को सुबह 8 बजे बाइक से भेज दिया। सरोज और सुनील बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे।
बताते हैं कि मार्ग में गांव अतरौली के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई और बाइक पर बैठीं सरोज सिर के बल जमीन पर जा गिरीं। इस दौरान तमाम लोग एकत्र हो गए। सरोज के सिर से ज्यादा खून बह गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद एंबलेंस से शव घर लाया गया। सरोज की मौत की जानकारी पर गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। सरोज की बेटी शीतल और शिवानी की शादी होनी है। दोनों बेटियां मां को याद करके बिलखती रहीं।
ये भी पढ़ें-
