बहराइच: विवेचना में धारा हटाने और रुपये की वसूली करने पर उप निरीक्षक निलंबित
बहराइच। थाने में तैनात एक दरोगा पर विवेचना के दौरान नाम निकालने और घूस लेने का आरोप लगा है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। जिले के रिसिया थाने में उप निरीक्षक सर्व देव सिंह की तैनाती थी। इससे पूर्व वह कुशीनगर जिले में तैनात थे। कुशीनगर में तैनाती के …
बहराइच। थाने में तैनात एक दरोगा पर विवेचना के दौरान नाम निकालने और घूस लेने का आरोप लगा है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
जिले के रिसिया थाने में उप निरीक्षक सर्व देव सिंह की तैनाती थी। इससे पूर्व वह कुशीनगर जिले में तैनात थे। कुशीनगर में तैनाती के दौरान वहां पर एक केस की विवेचना दरोगा को मिली थी। आरोप है कि दरोगा ने एक वर्ष पूर्व विवेचना से एक आरोपी का नाम निकाल दिया था।
साथ नाम निकालने के लिए घूस भी लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संबंधित वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।
यह भी पढ़ें-बरेली: खेत गए किसान को फरसा मार किया लहूलुहान
