कन्नौज: शॉर्टसर्किट से चार घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख
कन्नौज। थाना तालग्राम क्षेत्र के कुशल पुरवा गांव में अचानक शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस के तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर में रखा सारा सामान और तीन घरों की गृहस्थी जल गई। करीब 25 मिनट बाद कुशल पुरवा गांव …
कन्नौज। थाना तालग्राम क्षेत्र के कुशल पुरवा गांव में अचानक शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस के तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर में रखा सारा सामान और तीन घरों की गृहस्थी जल गई। करीब 25 मिनट बाद कुशल पुरवा गांव में पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक घरों में रखा सामान जलकर हो चुका था राख।
गांव निवासी भमरपाल पुत्र रामदास ने बताया कि उसके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर घर का सारा सामान जल गया। आग ने पड़ोस के राघवेंद्र विमलेश रामसनेही के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें जलकर सभी के घर रखा पांच क्विंटल गेहूं जल गया। आग ने इसके बाद मगन के बगल में रह रहे विमलेश के मकान को भी चपेट में ले लिया।
घर में रखे कपड़े जल गए। तीनों घरों में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग को देखकर आनन-फानन में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक चारों घरों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
उधर ग्रामीणों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड टाइम से आ जाती तो शायद आज इतना विकराल रूप नहीं ले पाती और घरों में आग नहीं फैलती उधर, करीब 25 मिनट बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें: कन्नौज: अराजक युवकों ने मोबाइल की दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार से की मारपीट
