रायबरेली: पुलिस और चेन स्नेचर गिरोह में मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रविवार की प्रातः पुलिस और चेन स्नेचर गिरोह ने बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है । उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है । यह मुठभेड़ ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी के कटरी क्षेत्र …

रायबरेली। रविवार की प्रातः पुलिस और चेन स्नेचर गिरोह ने बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है । उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है ।

यह मुठभेड़ ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी के कटरी क्षेत्र के गांव पूरे कुशल के पास हुई है। ग्रामीणों के अनुसार खरौली सूची मार्ग पर जमुनापुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों का पीछा करते हुए पुलिस की तीन गाडियां अचानक पूरे कुशल गांव के सामने पहुंची कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते बाइक सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। उसके बाद पुलिस के वाहन पर घायल को उठा कर पुलिस के लोग मौके से चले गए।

कुछ देर बाद पुलिस उसकी बाइक को ले गई। घायल को पहले ऊंचाहार सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेन स्नेचर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ में मो एजाज नामक चेन स्नेचर को गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसओजी के साथ दो कोतवाली की पुलिस थी शामिल

चेन स्नेचर गिरोह को लेकर पूर्व में हुई कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करके पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसमें मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर भी उनका लोकेशन परख रही थी। इसी अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में एसओजी के साथ शहर कोतवाली और ऊंचाहार कोतवाली की पुलिस भी शामिल थी।

पढ़ें-पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा, जानिए आज के दाम

संबंधित समाचार