छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव ने कहा- वो कांग्रेस में हैं और भविष्य में भी कांग्रेस में ही रहेंगे, आप ज्वाइन करने को लेकर कही यह बात…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वो कांग्रेस में हैं और भविष्य में भी कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में माहौल सकारात्मक है। वहीं पार्टी बदलने की बात को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में फिलहाल दो ही पार्टियां सक्रिय हैं। किसी तीसरी पार्टी का यहां वर्चस्व नहीं …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वो कांग्रेस में हैं और भविष्य में भी कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में माहौल सकारात्मक है। वहीं पार्टी बदलने की बात को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में फिलहाल दो ही पार्टियां सक्रिय हैं। किसी तीसरी पार्टी का यहां वर्चस्व नहीं हैं ऐसे में भाजपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है। मजाकिया अंदाज में सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी वाले कभी उन्हें सीएम नहीं बनाएंगे।
बता दें इस बीच यह बात भी सामने आई है कि पंजाब में कांग्रेस को हराकर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से संपर्क किया है। इस बात की जानकारी देते हुए सिंहदेव ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही आप ने उनसे संपर्क किया हो, लेकिन केजरीवाल से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें-
मां-बेटी की हत्या के मामले में पूर्व विधायक को मिली आजीवन कारावास की सजा
