रामपुर: पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, एक आरोपी फरार
सैफनी/रामपुर, अमृत विचार। सैफनी क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस और बदमाशों की भुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर गायब हो गया। जबकि एक आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार हो रहा है। पुलिस अधीक्षक …
सैफनी/रामपुर, अमृत विचार। सैफनी क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस और बदमाशों की भुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर गायब हो गया। जबकि एक आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के सख्त आदेश दिए हैं। उसी के चलते शनिवार रात को सैफनी पुलिस मय पुलिस फोर्स के अपराध व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम मझरा घाट के मूंढापांडे को जाने वाले रास्ते पर टाप-10,एचएस ,जिला बदर व अपराधी की चेकिंग कर रहे थे। मूंढापांडे की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।
जिन्हें पुलिस वालों ने रुकने का इशारा किया तो नहीं रुके और मोटर साइकिल को तेज गति से चलाते हुए सैफनी की तरफ को आने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस ने अपनी सरकारी मोबाईलों से मोटर सवार दोनों व्यक्तियो का पीछा किया। मोटर साइकिल चालक ने मोटर साइकिल को सैफनी की तरफ रामगंगा पुल के बायीं तरफ जंगल के जाने वाले कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास करने लगे। घिरता देखकर दोनों बाइक सवार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में थाना प्रभारी ने अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया जिसमें एक आरोपी गुलाम नबी ग्राम ललवारा थाना सैफनी दाहिने टांग मे गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा आरोपी बाइक लेकर भागने मे सफल रहा।घायल ने दूसरे का नाम अरकान पुत्र नन्हे निवासी ग्राम नया ललवारा थाना सैफनी रामपुर बताया है।
पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश गुलाम नबी सैफनी से चिन्हित किए गए टाप -10 अपराधियो में सूचीबद्ध है। पुलिस को उसके पास से तमंचा दो कारतूस दो मोबाइल फोन बरामद हुए और 4100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मौके से फरार हुआ आरोपी सैफनी से चिन्हित किये गये टाप-10 की सूची में सूचीबद्ध है।
पकड़े गए बदमाश पर 15 मुकदमें दर्ज
पकड़े गए बदमाश गुलाम नबी पर दुष्कर्म,चोरी सहित करीब 15 मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें से कुछ मुरादाबाद जिले में दर्ज हैं। पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया है।
सैफनी में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जबकि अन्य को तलाश किया जा रहा है।– डा.संसार सिंह एएसपी
