कोलकाता हवाई अड्डे पर 113 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। अधिकारियों ने दो महिलाओं समेत तीन अफ्रीकी यात्रियों से करीब 113 करोड़ रुपये मूल्य की 16.15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा इनमें …

कोलकाता। हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। अधिकारियों ने दो महिलाओं समेत तीन अफ्रीकी यात्रियों से करीब 113 करोड़ रुपये मूल्य की 16.15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा इनमें केन्या का एक पुरुष और एक महिला और मलावी की एक महिला यात्री शामिल है। जांच में पता चला कि उनके पास चार ट्रॉली बैगों में कुछ भूरे रंग के पाउडर पदार्थ से भरे 14 पैकेट हैं और उन पैकेट में छिपाया गया मादक पदार्थ हिरोइन है।

अधिकारी ने बताया कि कहा कि इनमें से दो यात्री मेडिकल वीजा पर आए थे जबकि एक बिजनेस वीजा पर भारत आया था। अफ्रीका से सभी दुबई गए और वहां से उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट ली।
30 मार्च को गिरफ्तारी के बाद उन्हें बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी। उन्होंने कहा कि डीआरआई कोलकाता जोनल यूनिट ने 2021-22 के दौरान कुल 240 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

 

ये भी पढ़ें-

कश्मीर में लश्कर आतंकवादियों के पांच सहयोगी गिरफ्तार

संबंधित समाचार