श्रीलंका में कर्फ्यू के बाद अब सोशल मीडिया पर बैन, फेसबुक, WhatsApp और ट्विटर लोगों की पहुंच से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। कर्फ्यू लगाने के बाद अब वहां की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन कर दिए हैं। रविवार से श्रीलंका में फेसबुक, ट्विटर , व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आउट ऑफ सर्विस हो गए हैं। शनिवार देर रात से ही कोलंबो सहित कई …

कोलंबो। श्रीलंका में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। कर्फ्यू लगाने के बाद अब वहां की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन कर दिए हैं। रविवार से श्रीलंका में फेसबुक, ट्विटर , व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आउट ऑफ सर्विस हो गए हैं। शनिवार देर रात से ही कोलंबो सहित कई शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने काम करना बंद कर दिया। माना जा रहा है कि सरकार ने ये कमद आज पूरे देश में जगह-जगह होने जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए उठाया है।

श्रीलंका में कर्फ्यू के दौरान लोगों के सड़क, रेलवे स्टेशन, समुद्री किनारों समेत और भी कई सार्वजनिक स्थलों पर जाने से रोक लगा दी गई है। हालांकि कर्फ्यू के दौरान कुछ जरूरी सेवाओं को लेकर छूट दी गई है। साथ ही राजनयिक मिशन से जुड़े कर्मचारी पहचान पत्र दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। श्रीलंका की सरकार के मुताबिक देश में विरोध प्रदर्शनों की वजह से अब तक करोड़ों रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। सरकार के मुताबिक मिरहाना इलाके में राष्ट्रपति आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए। वही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंका की आर्थिक बदहाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोलंबो में 13-13 घंटे के पावर कट से जूझ रही जनता सड़कों पर उतर आई है और राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रही है। लोगों के पास खाने-पीने की चीजें नहीं है। लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात यहां तक बिगड़ गए हैं कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे  ने एक अप्रैल से देश में आपातकाल लागू कर दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि देश में कानून व्यवस्था कायम रखने, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को जारी रखने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया है।

ये भी पढें: श्रीलंका आर्थिक संकट: हिंसक प्रदर्शनों के बाद लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 600 लोग हिरासत में

संबंधित समाचार