अमरोहा : स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर नगर के मुख्य मार्गों पर रविवार को संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। हसनपुर नगर के स्वयंसेवकों …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर नगर के मुख्य मार्गों पर रविवार को संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया।

हसनपुर नगर के स्वयंसेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन शुरू किया। जो अंबेडकर पार्क, इंदिरा चौक, पुरानी तहसील, पंसारा बाजार, दरबार, रहरा रोड, घास मंडी, जामा मस्जिद, पुराना डाकघर, होली चौक, मनापुर, राजपूत कॉलोनी होता हुआ सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों जनता खड़ी रही। नगर वासियों द्वारा पथ संचलन पर कई जगह पुष्पों की वर्षा की गई तथा स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।

संबंधित समाचार