बाराबंकी: आग से 31 बीघा फसल जलकर हुई राख, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। फतेहपुर तहसील के घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम करूआ में आज दोपहर गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग 31 बीघे फसल जलकर राख हो गई। जिसकी वजह से भुक्तभोगी किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। गांव के रामनरेश की लगभग 10 बीघे गेहूं की फसल, चन्द्रबली की 9 बसंत …

बाराबंकी। फतेहपुर तहसील के घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम करूआ में आज दोपहर गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग 31 बीघे फसल जलकर राख हो गई। जिसकी वजह से भुक्तभोगी किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। गांव के रामनरेश की लगभग 10 बीघे गेहूं की फसल, चन्द्रबली की 9 बसंत लाल की 4 बीघे एवं मिश्रीलाल की 8 बीघे की फसल जल कर राख हो गई।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है पुलिस फायर विभाग को सूचना दी गई पर समय से फायर विभाग के न पहुंचने से फसल को आग ने चारों तरफ से घेर लिया आग की लपेटे तेज होती देख और दमकल विभाग के समय रहते न पहुंचने ने क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह से सामूहिक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर आग से हुई क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी।

मिलाने पर भी नहीं उठता फायर स्टेशन का नम्बर

घुंटटेर के करवा गांव में लगी आग की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के दमकल घटना स्थल पर समय से नहीं पहुंच सके। फायर स्टेशन का आलम यह है कि लगातार फोन करते रहने पर उनका नम्बर नहीं उठता। बता दें कि इलेक्ट्रिक केबल को समय रहते दुरूस्त कर लिये जायें तो गर्मियों में बिजली तारों के शार्ट होने वाले बड़े हादसों से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Women’s Hockey Junior World Cup : भारत ने जर्मनी को 2-1 से हराया, क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की

संबंधित समाचार