मुरादाबाद : रूस-यूक्रेन युद्ध से जिले में गहरा सकता है सीएनजी संकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब जिले में सीएनजी संकट गहराने से दिखने लगा है। सीएनजी की आपूर्ति पहले की तुलना में कम आ रही है। अगले कुछ दिनों में यह संकट बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिले के 24 पेट्रोल पंपों पर सिटी एनर्जी के माध्यम से सीएनजी और पीएनजी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब जिले में सीएनजी संकट गहराने से दिखने लगा है। सीएनजी की आपूर्ति पहले की तुलना में कम आ रही है। अगले कुछ दिनों में यह संकट बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जिले के 24 पेट्रोल पंपों पर सिटी एनर्जी के माध्यम से सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति की जाती है। इन पर वाहनों में सीएनजी भराने के लिए कतार लग रही है। काफी समय इंतजार के बाद वाहनों में सीएनजी भराने में लोग सफल हो रहे हैं।

सबसे ज्यादा सीएनजी की खपत आटो संचालकों के माध्यम से होती है। यदि सीएनजी की किल्लत गहराया तो आटो संचालन पर असर होगा। सिटी एनर्जी कंपनी के मैनेजर सतीश वर्मा कहते हैं कि सीएनजी की किल्लत बढ़ रही है। अभी कोई अधिक संकट नहीं है। लेकिन असर दिख रहा है।

संबंधित समाचार