आगरा: अटल जी की जन्मस्थली बटेश्वर को पर्यटन नगरी बनाने का काम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत पर्यटन विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर लिया है। अब इसके लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट …

आगरा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत पर्यटन विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर लिया है। अब इसके लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

मैनपुरी सदर सीट से विधायक चुने गये सिंह ने नवगठित योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृत विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उनके नगर आगमन पर आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति ‘भारतीय संस्कृति व राष्ट्रवाद’ के एजेंडे को लागू कराना है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक भी भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सकें। सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बटेश्वर धाम को पर्यटन के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने बताया कि इस काम के लिये गठित पर्यटन विभाग टीम को निर्देशित किया है कि मंदिरों की श्रृंखला से युक्त बटेश्वर धाम को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना काे समयबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाया जाये।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सोसायटी ऑफ उत्तर प्रदेश नए चिकित्सकों को देगी ट्रेनिंग

संबंधित समाचार