कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में आग लगने से 35 बीघा गेहूं जलकर राख, सदमे में किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज के सौरिख क्षेत्र अंतर्गत सकरावा के मोहद्दीनगर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से आधा दर्जन से अधिक किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।सकरावा के मोहद्दीनगर गांव के बाहर खेतों में रविवार शाम …

कन्नौज। कन्नौज के सौरिख क्षेत्र अंतर्गत सकरावा के मोहद्दीनगर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से आधा दर्जन से अधिक किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।सकरावा के मोहद्दीनगर गांव के बाहर खेतों में रविवार शाम करीब 4:00 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संजीव कटारा एवं फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान कुसुमलता की तीन बीघा, रामानंद की सात बीघा, रामआसरे की सात बीघा ,नाहरसिंह चार बीघा, कृष्ण कुमार चार बीघा, गजेंद्र की पांच, सतीश कुमार की दो, राजकुमार की तीन बीघा सहित लगभग 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । सूचना मिलते ही पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार ने मौजूद राजस्व टीम को किसान के नुकसान का अनुमान लगाकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नहीं माने अतिक्रमणकारी, अब तीन मार्च से मंडी परिसर में हटेंगे अवैध कब्जे

संबंधित समाचार