इटावा: नीम के पेड़ पर युवक का लटकता मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
इटावा। जिले में युवक का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। गांव वालों की सूचना पर सीओ सिटी के साथ-साथ पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गांववालों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में …
इटावा। जिले में युवक का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। गांव वालों की सूचना पर सीओ सिटी के साथ-साथ पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गांववालों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मामला सिविल लाइन थाना इलाके के हरदासपुरा गांव का है। यहां रहने वाले विजय सिंह राजपूत का 21 साल पुत्र सत्यपाल मेहनत मजदूरी करता था। कुछ महीनों से विजय सिंह का बीमारी के कारण ग्वालियर में इलाज चल रहा था। इसके कारण उनकी पत्नी व छोटा पुत्र बृजेश उनके साथ ग्वालियर गए हुए थे। घर पर सत्यपाल रुका हुआ था। जबकि उसका बड़ा भाई रिश्तेदारी में गया हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को दी। CO सिटी अमित कुमार सिंह, सिविल लाइन इंस्पेक्टर सुधीर सिंह के पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए और फॉरेसिंक टीम को घटना स्थल पर बुलाकर जांच शुरू कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र सत्यपाल का शनिवार की शाम पानी भरने को लेकर गांव के एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसी बात पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। उन्हीं लोगों ने पुत्र की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया है। इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर भी दी गई है।
CO सिटी अमित कुमार ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी। परिजनों की ओर से गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिस आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-Russia-Ukraine War : वापसी से पहले रूसी सैनिकों ने कीव में मचाही तबाही, अब तक 410 शव मिले
