अमरोहा : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू करने में लगा वन विभाग व पुलिस प्रशासन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। थाना क्षेत्र में रविवार की रात अचानक जंगल में घूमता हुआ तेंदुआ कुएं में जा गिरा। कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हसनपुर तहसील क्षेत्र के बंसीवाला मेहरपुर …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। थाना क्षेत्र में रविवार की रात अचानक जंगल में घूमता हुआ तेंदुआ कुएं में जा गिरा। कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर जुटी भीड़

हसनपुर तहसील क्षेत्र के बंसीवाला मेहरपुर में ओमपाल पुत्र खचेड़ू अपने खेत से सिंचाई कर घर वापस जा रहे थे। इस दौरान वह रास्ते में बैट्री की लाइट जला कर चल रहे थे। अचानक सामने तेंदुआ देख उन्होंने उसके मुंह पर लाइट मार दी। टॉर्च की लाइट देख तेंदुआ पीछे हटता चला गया। इस दौरान वह एक कुएं में गिर गया। कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास क्षेत्र के कई गांव से भी लोग मौके पर पहुंच गए।  ग्रामीणों द्वारा कोई में तेंदुआ गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन रेंजर, बीट प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स को हरा मस्ती में दिखे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, जमकर गाया ‘शेर पंजाबी’ सॉन्ग…देखें वीडियो

संबंधित समाचार