आगरा: पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, जेल में बंद साथी को भी पहुंचाते थे हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। थाना सदर पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चोरी की छह बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने चोरों से पूछताछ की, तो उनकी बात सुनकर चौंक गई। चोरों ने बताया कि वे तीन लोग मिलकर बाइक चुराते हैं। अगर उनमें से कोई जेल में बंद होता …

आगरा। थाना सदर पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चोरी की छह बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने चोरों से पूछताछ की, तो उनकी बात सुनकर चौंक गई।

चोरों ने बताया कि वे तीन लोग मिलकर बाइक चुराते हैं। अगर उनमें से कोई जेल में बंद होता है, तो भी उसका हिस्सा पहुंचाते रहते थे। उन्होंने चोरी 6 घटनाएं कबूल की हैं।

थाना सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगरा-ग्वालियर रोड नगला लालजीत पर चेकिंग के दौरान दो चोरों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए चोर रामनिवास पुत्र विद्याराम लोधी निवासी ग्राम बुढैरा थाना ताजगंज आगरा एवं प्रहलाद पुत्र संजय जाटव निवासी गढ़ी भूपाल थाना शमसाबाद, आगरा हैं।

दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने रोहता के पास खंडहर से 4 बाइक बरामद कीं। दो बाइक पर चोर खुद सवार थे। ये सभी बाइक चोरों आगरा से ही अलग-अलग स्थानों से चुराई थीं।

पढ़ें- छत्तीसगढ़: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन सीएम भूपेश बघेल को पेंशन दृष्टा उपाधि से करेगा सम्मानित

संबंधित समाचार