दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आपका सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी करने का है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले गार्गी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार …

अगर आपका सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी करने का है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले गार्गी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के द्वारा 23 पदों को भरा जाएगा।

पदों का विवरण
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट – 1 पद.
लैब असिस्टेंट (बॉटनी/केमिस्ट्री) – 2 पद.
जूनियर असिस्टेंट – 2 पद.
लाइब्रेरी अटेंडेंट – 3 पद.
लैब अटेंडेंट – 15 पद.
कुल – 23 पद.

शैक्षणिक योग्यता
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को ग्रेजुएट होने के साथ-साथ तीन साल का अनुभव होना आवश्यक है। साथ ही अंग्रेजी में डिटेक्शन, ट्रांसक्रिप्शन और कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी भी जरूरी है। वहीं लैब असिस्टेंट/अटेंडेंट के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। जूनियर असिस्टेंट के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी जरूरी है। वहीं लाइब्रेरी अटेंडेंट के लिए 10वीं पास होने के साथ लाइब्रेरी साइंस / लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा
जो उम्मीदवार लैब असिस्टेंट/लैब अटेंडेंट/लाइब्रेरी अटेंडेंट पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए आयु सीमा 30 वर्ष है। वहीं, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 35 साल और जूनियर असिस्टेंट पद के लिए 27 साल तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट gargicollege.in की मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स