मुंबई में मेट्रो लाइन पर तकनीकी कारण से सेवा प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई में एक मेट्रो लाइन पर ‘तकनीकी कारण’ से सोमवार सुबह सेवा प्रभावित रही। इस लाइन का शनिवार को ही उद्धाटन किया गया है। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने कहा कि एक मेट्रो ट्रेन को मगाथाने (स्टेशन) पर सेवा से हटा दिया गया है। उसने ट्विटर पर बताया, “ तकनीकी खराबी की …

मुंबई। मुंबई में एक मेट्रो लाइन पर ‘तकनीकी कारण’ से सोमवार सुबह सेवा प्रभावित रही। इस लाइन का शनिवार को ही उद्धाटन किया गया है। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने कहा कि एक मेट्रो ट्रेन को मगाथाने (स्टेशन) पर सेवा से हटा दिया गया है।

उसने ट्विटर पर बताया, “ तकनीकी खराबी की वजह से मगाथाने से आरे की ओर जाने वाली ट्रेन को सेवा से हटा दिया गया है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन में बैठाया गया है। असुविधा के लिए खेद है।” मगाथाने और आरे स्टेशन मेट्रो-सात लाइन के तहत आते है जिसका शनिवार को ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 2ए लाइन के साथ उद्घाटन किया है। मेट्रो 7 लाइन आरे और दहीसर स्टेशनों को जोड़ती है, जबकि लाइन 2ए धनुकरवाडी और दहीसर को जोड़ती है।

ये भी पढ़ें- ईंधन की कीमतों में वृद्धि का विरोध करते हुए विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा से बहिर्गमन किया

संबंधित समाचार