संघर्ष करते रहें, विफलताओं से नहीं हों हतोत्साहित : सौलत पब्लिक लाइब्रेरी डॉ. महमूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सकारात्मक सोच के साथ तरक्की की राहों पर आगे बढ़ें, सौलत पब्लिक लाइब्रेरी में बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी का ज्ञान

रामपुर, अमृत विचार।  सौलत पब्लिक लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए एक समर कैंप का शुभारंभ हुआ। लाइब्रेरी के अध्यक्ष ने कहा कि एक माह तक समर कैंप में छात्र-छात्राओं को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया जाएगा और इसके लिए क्लास आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं के लगभग 75 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई की व्यवस्था की गई है।

समर कैंप का उद्घाटन सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष डॉक्टर महमूद अली खां ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस प्रतियोगी समय में जीवन की सफलता के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें। इसके बाद लक्ष्य को पाने के लिए निरन्तर परिश्रम और संघर्ष करते रहें विफलताओं से हतोत्साहित नहीं हों। एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। डा. महमूद अली खां ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर हमको जीवन मे सफलता अर्जित करना है तो हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। अपने मन में नकारात्मक विचार आने ही नहीं दें। अपने कार्यों के लिए समय प्रबंधन अवश्य करें, पढ़ाई के समय पढ़ाई और खेल के समय खेलने जाएं। 

कहा कि समय से सोने और जागने की आदत डालें रात में मोबाइल नहीं चलाएं इससे आंखें खराब हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की शैक्षिक अवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता के लिए सौलत पब्लिक लाइब्रेरी तत्पर है और उसके दरवाजे सदा खुले हैं। समर कैंप के प्रभारी उवैस खां राजा ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। इस मौके पर मजहर मुईन खां, रिजवान खां, जाहिद खां, सैयद जाफर शाह, जीशान मुराद, नाजिम खां, तस्लीम अहमद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष डॉ. महमूद अली खान ने की। 

कार्यक्रम में बोलते प्रभारी उवैस खां राजा।

संबंधित समाचार