हरदोई: दहेज के लिए हुई बहू की हत्या, ससुरालियों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। आए दिन दहेज़ की मांग कर रहे ससुरालियों ने आखिरकार अपनी बहू की हत्या कर दी। पुलिस ने पिछले महीनें हुई वारदात के 30 दिन बाद भाई की तहरीर पर पति के अलावा सास-ससुर, ननद और देवर के खिलाफ धारा 498-ए/304-बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

उन्नाव ज़िले के सिरधारपुर पतासिया कोतवाली बांगरमऊ निवासी जाफर अली पुत्र याकूब अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि साल 2021 में उसकी बहन साबरीना की शादी बघौली थाने के काईमऊ निवासी आरिफ पुत्र भूरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले साबरीना को दहेज़ के लिए ताने मारते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोपी है कि पिछले महीनें 2 मई को साबरीन उसकी ससुराल में हत्या कर दी गई। साबरीना के एक 8 महीने की दुधमुंही बच्ची है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर छानबीन करने के बाद पति आरिफ,ससुर भूरा,सास ज़ैतुन्ना,ननद मरजीना और देवर आसिफ के खिलाफ धारा 498-ए/304-बी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें -Kanpur Crime: प्रचंड गर्मी का आतंक...नहीं थम रहा अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला, छह दिन में मिले 58 शव अबूझ पहेली बने

संबंधित समाचार