Kanpur Weather Today: सूरज की तपिश के आगे बादलों की छांव बेअसर...लू से ऐसे करें बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाली पेट घर से मत निकलें, पना, बेल समेत पिएं ठंडे पेय पदार्थ

कानपुर, अमृत विचार। बादलों के बावजूद भी सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से कानपुर मंडल समेत उत्तर प्रदेश भी गर्म है। सोमवार को कानपुर नगर में भी पारा 44 के पार रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर धूल भरी आंधी के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। 

एक ओर लू के थपेड़ों से राहगीर परेशान हैं वहीं बदली के बाद भी सूरज की तपिश लोगों को सता रही थी। बता दें सुबह से ही गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी पैदा करने लगती हैं। लू के थपेड़े सुबह से ही चलने लगने लगते हैं। चटक धूप के चलते सुबह 10 बजे ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दो घंटे के भीतर ही दोपहर 12 बजे पारा 37 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। लू के थपेड़े औसतन 6.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चले।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि  न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर चढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी अधिक है जिससे रात में भी गर्मी परेशान करती है।  

कभी पश्चिमी विछोभ एवं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आर्द्र हवाओं के आने से भी रिलेटिव ह्यूमिडिटी भी बढ़ जाती है। रविवार को भी अधिकतम आर्द्रता 41 एवं न्यूनतम 19 फीसद रिकार्ड की गई। आगामी तीन दिनों में स्थानीय स्तर पर धूल भरी आंधी के साथ ही हल्की बारिश के भी आसार है। आसमान में बदली रहेगी लेकिन तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा। 

लू से ऐसे करें बचाव

डा. पांडेय ने बताया कि लू से बचाव करें, इससे काफी परेशानी होने की आंशका रहती है। घर से खाली पेट मत निकलें। लस्सी, मट्ठा, बेल, पना, नीबू की शिंकजी आदि ठंडे पेय पदार्थ का सेवन इन दिनों फायदेमंद रहता है। तरबूज, खरबूजा, ककड़ी-खीरा आदि फल ठंडा करके ही प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: बड़ा चौराहे पर सड़क का एक हिस्सा खोला गया...ट्रैफिक सुगम बनाने में मिली मदद

संबंधित समाचार