Kanpur News: बड़ा चौराहे पर सड़क का एक हिस्सा खोला गया...ट्रैफिक सुगम बनाने में मिली मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बड़ा चौराहे पर सड़क का एक हिस्सा खोला गया

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर मेट्रो बारिश से पहले परियोजना कार्य से जुड़े सभी मार्गों को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहा है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक बड़ा चौराहा में मेट्रो चरणबद्ध ढंग से सड़कों को खोल रहा है। रविवार को जेड स्क्वायर मॉल के पास बनी सड़क का एक हिस्सा खोल दिया गया, जिससे ट्रैफिक सुगम बनाने में मदद मिली है। 

अधिकारियों के अनुसार सड़कों का सुधार और निर्माण कार्य भी मेट्रो के कार्य के समानांतर किया जा रहा है। मेट्रो ने बताया कि हाल के महीनों में कानपुर मेट्रो ने बारादेवी से नौबस्ता तक और चुन्नीगंज-नयागंज अंडरग्राउंड सेक्शन के निकट विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग हटाई है, जिससे राहगीरों के लिए आवाजाही पहले के मुकाबले सुगम हुई है। इसके साथ-साथ धूल उत्सर्जन के शमन के लिए सभी मार्गों पर सतत रूप से प्रयास भी किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: ट्रेन का सफर नहीं आसान, जोखिम में जान... ठसाठस कोचों में खड़े-खड़े यात्रा, बैठने के लिए नहीं मिल रही सीट

संबंधित समाचार