अयोध्या: विद्यालयों में अलग-अलग दिनों में बदल-बदल कर होगी प्रार्थना, शेड्यूल निर्धारित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के 1792 परिषदीय विद्यालयों में अब अलग-अलग दिनों में अलग-थलग प्रार्थना होगी। सोमवार से शनिवार तक के लिए क्या प्रार्थना होगी इसे तय कर दिया गया है। गर्मी की छुट्टियों के बाद इसे लागू किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इसे सभी परिषदीय विद्यालयों में कड़ाई से लागू करने के लिए निर्देश दिया है। 
  
शिक्षा विभाग के 2024-25 के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य शुरू होने से पूर्व 15 मिनट प्रार्थना सभा करवाई जाएगी। इसमें प्रतिदिन अलग अलग प्रार्थनाएं होंगी। इसके तहत सोमवार को वह शक्ति हमें दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं, मंगलवार को दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना। बुधवार को ए मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हों हमारे करम, गुरुवार को सुबह-सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु, करते हैं ही शुरू आज का कम प्रभु, शुक्रवार को हर देश में तू, हर भेष में तू तेरे नाम अनेक तू एक ही है, शनिवार को इतनी शक्ति हमें देना दाता...प्रार्थना की जाएगी। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को पत्र भेज दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि अलग अलग दिनों में निर्धारित प्रार्थना के गीतों से बच्चों में संस्कार का विकास होगा जो उनके भविष्य के लिए लाभदायक होगा।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: एग्जिट पोल के आंकड़े देख भाजपाई खुश, जश्न की तैयारी-कल आएगा परिणाम

संबंधित समाचार