SP MLA Irfan Solanki: जाजमऊ आगजनी मामले में आज होगा फैसला...VC के जरिए महाराजगंज जेल से जुड़ेगे इरफान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जाजमऊ आगजनी मामले में आज होगा फैसला

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ आगजनी मामले में एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराजगंज जेल से इरफान की पेशी होगी। विगत 1 मार्च को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसले के लिए 14 मार्च की तारीख तय की थी। इसके बाद अलग-अलग कारणों से दस बार से फैसला टलता रहा। आगजनी मामले में कोर्ट ने फैसले के लिए 6 बजे का समय दिया है। वहीं, गिल्टी होल्ड होने की भी उम्मीद है। 

ये था पूरा मामला

जाजमऊ थानाक्षेत्र में रहने वाली नजीर फातिमा के घर में 7 नवंबर 2022 को आग लग गई थी। नजीर ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत कई लोगों के खिलाफ घर पर आग लगाने एफआईआर दर्ज कराई  थी। इसमें पांच आरोपियों इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मो. शरीफ व इसराइल आटे वाला के मुकदमे में सभी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मुकदमे में अब कोर्ट को फैसला सुनाना है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: पॉश एरिया के पार्कों में डेरा, टट्टर लगाकर घेरा...घर का कबाड़ भी फेंका, क्षेत्रवासियों ने कर लिया कब्जा

संबंधित समाचार