गाजियाबाद: हिंदू धर्म से प्रभावित होकर आमिर से अभय बना मुस्लिम लड़का, लगाए जय श्रीराम के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक अनोखी घटना घटी। यहां पर एक मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपना लिया और जय श्रीराम के नारे भी लगाए भी लगाए। उसने खुद का नाम आमिर से बदमलकर अभय रख लिया है। जिले में चल रहे 51 कुंडीय महायज्ञ के दौरान दिल्ली के रहने …

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक अनोखी घटना घटी। यहां पर एक मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपना लिया और जय श्रीराम के नारे भी लगाए भी लगाए। उसने खुद का नाम आमिर से बदमलकर अभय रख लिया है। जिले में चल रहे 51 कुंडीय महायज्ञ के दौरान दिल्ली के रहने वाले आमिर ने अपना धर्म बदल लिया और हिंदू धर्म अपना लिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी बना है।

वीडियो में आमिर से अभय बना युवक अब जय श्रीराम के नारे भी लगाता दिख रहा है। आमिर से अभय बना युवक दिल्ली के कर्दमपुरी में रहने वाला है। आमिर अभी अविवाहित है और वेल्डिंग का काम करता है। आमिर को चंदन का टीका लगाया गया जिससे वो खाफी खुश दिख रहा था। आमिर ने कहा कि उसके पूर्वज हिंदू थे तो हिंदू धर्म अपनाने में शर्म कैसी। उसने कहा कि सनातन धर्म महान है और उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें; Miami Open: कार्लोस अल्कराज ने जीता पहला मियामी ओपन का खिताब, फाइनल में कैस्पर रूड को सीधे सेटों में हराया

संबंधित समाचार