New Zealand vs Netherlands : तीसरे मैच में 115 रन से हारी नीदरलैंड, न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हैमिल्टन। मार्टिन गप्टिल (106) और विल यंग (120) के शानदार शतकों और फिर मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को यहां तीसरे और आखिरी वनडे मैच में नीदरलैंड को 115 रन से एकतरफा अंदाज में हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर …

 हैमिल्टन। मार्टिन गप्टिल (106) और विल यंग (120) के शानदार शतकों और फिर मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को यहां तीसरे और आखिरी वनडे मैच में नीदरलैंड को 115 रन से एकतरफा अंदाज में हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों गप्टिल और यंग के शतकों से 50 ओवर में आठ विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मैट हेनरी और अन्य गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड को 42.3 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट कर दिया।

यंग को मैच विजयी शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और सीरीज में दो शतकों समेत कुल 224 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार दिया गया। 12 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद गप्टिल और यंग ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 203 रन की विशाल साझेदारी की, जिसने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। गप्टिल ने जहां 11 चाैकों और दो छक्कों की मदद से 123 गेंदों पर 106, वहीं यंग ने छह चौकों और चार छक्कों के दम पर 112 गेंदों पर 120 रन बनाए।

वहीं गेंदबाजी में हेनरी ने 7.3 ओवर में 36 रन पर चार विकेट लिए। उनके अलावा डौग ब्रेसवेल ने दो, जबकि ईश सोढ़ी, काइल जैमिसन, माइकल ब्रेसवेल और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को एक-एक विकेट मिला। नीदरलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज स्टीफन मायबर्ग ने 13 चौकों और एक छक्के के सहारे 43 गेंदों पर 63 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में फ्रेड क्लासेन, वैन बीक, क्लेटन फ्लॉइड और आर्यन दत्त ने दो-दो विकेट लिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वनडे मैचों में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को क्रमश: सात विकेट और 118 रन से हराया था।

ये भी पढ़ें : Ross Taylor Retirement: अपने आखिरी वनडे में भावुक हुए रॉस टेलर, नेशनल एंथम के दौरान छलके आंखों से आंसू

संबंधित समाचार