आजमगढ़: बीजेपी ने MLC यशवंत सिंह को 6 साल के लिये किया निष्कासित, जानें वजह
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी यशवंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनपर पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध बेटे को चुनाव लड़ाने के आरोप हैं। बता दें कि यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु आजमगढ़ मऊ से स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि यूपी …
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी यशवंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनपर पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध बेटे को चुनाव लड़ाने के आरोप हैं। बता दें कि यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु आजमगढ़ मऊ से स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि यूपी विधान परिषद चुनाव में आजमगढ़-मऊ सीट से भाजपा ने अपने पूर्व विधायक अरुणकांत यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी के एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह भी बागी होकर मैदान में कूद गए हैं। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर सिंह के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गयी है। अरुणकांत यादव सपा विधायक और बाहुबली रमाकांत यादव के बेटे हैं।
