बाराबंकी: कोटेदार ने मशीन पर अंगूठा लगवा कर नहीं दिया राशन, ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत
बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम साढेमउ पहुचे विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा को देख सैकडों ग्रामीणों ने उनसे मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद खाद्यान्न वितरण न दिए जाने की समस्या से अवगत कराया। सूचना पर पहुचे पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा …
बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम साढेमउ पहुचे विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा को देख सैकडों ग्रामीणों ने उनसे मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद खाद्यान्न वितरण न दिए जाने की समस्या से अवगत कराया। सूचना पर पहुचे पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
सोमवार को ग्राम साढेमउ प्रथमिक विद्यालय पहुचे विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा को देख ग्रामीण एमत्रित हो गए। ग्रामीणों ने विधायक से बताया कि गांव की कोटेदार राम देवी के यहां कोई खाद्यान्न लेने जाता है तो उसके बेटा राकेश कुमार द्वारा मशीन पर अंगुठा लगावा लिया जाता है।
लेकिन खाद्यान्न देने के लिए तालमटोल बताकर अगले दिन बुलाता है। उसके बाद किसी को कोई खाद्यान्न नहीं देता है। ग्रामीण चमन यादव, अमन कुमार, रितेश, शिवम वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, नन्हू आदि ने बताया कि प्रति माह इसी तरह से करके कई लोगों को कोटेदार रासन नही देता है। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षण आरएन मिश्र ने बताया कि कार्ड धारकों के बयान दर्ज कराकर कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाही ने लिए पत्र डीएम को भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: फिर खत्म हुआ ईपीओ-4 इंजेक्शन, बाजार से खरीद रहे मरीज
